November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दीपावली और छठ पर जगमगाएगा शहर, 27 घाटों पर होंगे विशेष इंतजाम



चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल और सुरक्षा के लिए नाव-एम्बुलेंस की व्यवस्था, धनतेरस और दीपावली की रात चलेगा सफाई अभियान

जबलपुर। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने शहर में व्यापक तैयारियां की हैं। स्वच्छता, प्रकाश, सजावट, पेयजल और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान नागरिकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

छठ पूजा के लिए शहर के 27 प्रमुख घाटों एवं पूजा स्थलों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इनमें गौरीघाट, तिलवाराघाट, हनुमानताल, अधारताल, मानेगांव, कालीघाट, महाराजपुर और गोकलपुर शामिल हैं। यहां महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल टैंकर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रहेगी। घाटों पर कंट्रोल रूम, एम्बुलेंस, नाव और प्रशिक्षित बचाव दल तैनात किए जाएंगे। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग भी होगी।

दीपावली पर पटाखा बाजारों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए फायर ब्रिगेड वाहन और पानी के टैंकर तैनात रहेंगे। वहीं धनतेरस और दीपावली की रात 4 बजे से महापौर की अगुवाई में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रमुख बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई होगी।

शहर के प्रमुख स्थलों के साथ ऐतिहासिक तिलवारा पुराने पुल को आकर्षक विद्युत सजावट से रोशन किया जाएगा। महापौर एवं निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने अधिकारियों को पूजा स्थलों पर जिम्मेदारी तय कर सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर यादव समाज में उबाल

Newsdesk

कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, उच्च शिक्षा विभाग ने संभागायुक्त से मांगी जांच रिपोर्ट

Newsdesk

धनतेरस पर 13 दीपक जलाने से दूर होगी दरिद्रता, धन प्राप्ति के लिए करें ये खास उपाय

Newsdesk

Leave a Comment