28.8 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र में कचरा संग्रहण की प्रक्रिया कोरोना संक्रमण को रोकने में मददगार

भोपाल, 13 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। शहरी क्षेत्रों में संक्रमण को रोकने के लिए घर-घर कचरा एकत्रित किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि कचरा एकत्र किए जाने की प्रक्रिया ने कोरोना संक्रमण केा नियंत्रित किया है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि नगरीय निकायों में घर-घर कचरा एकत्र करने की प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप नगरों में संक्रमण नियंत्रित किया गया है। निकाय 4500 से अधिक कचरा वाहनों से इस विषम परिस्थिति में घरों से कचरा एकत्र कर प्र-संस्करण की प्रक्रिया के लिए कार्य कर रहे हैं। इससे नगरों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहायता मिल रही है।

सरकार का दावा है कि कोरोना काल में घर-घर से कचरा एकत्र करने की प्रक्रिया कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये प्रभावी सिद्ध हुई है। कोरोना संक्रमण बढ़ने से होम आइसोलेशन की व्यवस्था अंतर्गत संक्रमित व्यक्तियों द्वारा घर में रहने का निर्णय लिया गया। इन घरों से उत्पन्न होने वाले ठोस अपशिष्ट को हानिकारक अपशिष्ट के अंतर्गत संकलित करने की व्यवस्था नगरीय निकायों द्वारा आरंभ की गई है। इन घरों से निकलने वाले कचरे को पीली पॉलीथीन में कचरा संग्रहित कर पृथक से प्र-संस्करण किये जाने की व्यवस्था कोविड प्रोटोकॉल अंतर्गत की गई है।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading