40.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पुलिस से युवक को पिटवाने वाले छत्तीसगढ़ के कलेक्टर की हरकत से आईएएस एसोसिएशन नाराज

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में युवक को पुलिस से पिटवाने वाले कलेक्टर रणबीर शर्मा की हरकत की आईएएस एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। कलेक्टर के रवैये पर गहरी नाराजगी जताते हुए आईएएस एसोसिएशन ने हरकत को अस्वीकार्य और सेवा के सिद्धांतों के खिलाफ बताया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कलेक्टर के खिलाफ आम जन से लेकर प्रमुख व्यक्तियों ने भड़ास निकाली। जिसके बाद कलेक्टर ने एक वीडियो जारी कर घटना को लेकर माफी भी मांगी है। हालांकि, उनके खिलाफ निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई के लिए लोग भूपेश बघेल सरकार से मांग कर रहे हैं। दरअसल, शनिवार को एक युवक सड़क पर निकला था। उस दौरान लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गुजर रहे कलेक्टर रणबीर शर्मा ने युवक को रोककर कुछ पूछताछ की। इसके बाद उसे थप्पड़ रसीद कर पुलिस से पिटवाया। वीडियो बनाने की आशंका पर कलेक्टर ने मोबाइल भी सड़क पर फेंककर तोड़ दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद कलेक्टर के इस तानाशाही भरे रवैये की निंदा होने लगी।

लोगों ने आईएएस एसोसिएशन को टैग कर ट्वीट भी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद रविवार को आईएएस एसोसिएशन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ” आईएएस एसोसिएशन, कलेक्टर सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। यह अस्वीकार्य है और सेवा और सभ्यता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। सिविल सेवकों को सहानुभूति रखनी चाहिए और इस कठिन समय में संवेदना से पेश आना चाहिए।”

अन्य ख़बरें

जबलपुर: हनुमानताल में जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 50 हजार से अधिक नगदी जब्त

Newsdesk

जबलपुर-मंडला रोड पर चक्काजाम: युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, जांच का आश्वासन

Newsdesk

सिवान में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई व महिला सिपाही निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading