31.2 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र से अंतर राज्य बस सेवा 7 जून तक रहेगी स्थगित

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)| कोरोना संक्रमण के चलते मध्य प्रदेश से सीमावर्ती चार राज्यों में स्थगित की गई परिवहन सेवा आगामी सात जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। राज्य के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि एक जून से कोरोना कर्फ्यू में राहत के बावजूद अंतर राज्य बस सेवा सात जून तक स्थगित रहेगी। प्रदेश में संक्रमण की घटती पॉजिटिविटी दर एवं बढ़ते रिकवरी रेट को देखते हुए एक जून से प्रदेश में क्रमबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ की है।

परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के बाहर से आने जाने वाले यात्रियों के माध्यम से कोरोना संक्रमण के फैलाव के प्रति हम लापरवाह नहीं रह सकते। इस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पूर्व से प्रतिबंधित अंतर राज्यीय बस सेवा की प्रतिबंधित अवधि सात जून तक बढ़ा दी गई है।

परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि यह सेवाएं पहले की तरह महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लिए प्रतिबंधित रहेंगी। इन प्रदेशों में न तो मध्यप्रदेश की बसें जाएंगी और न ही इन प्रदेशों से मध्यप्रदेश में बसें आएंगी। यह सेवाएं सात जून तक प्रतिबंधित रहेगी। इसके पश्चात परिस्थिति को देखते हुए सेवाएं बहाल करने के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading