September 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा ने पीपीई किट्स दान करने के लिए प्रशंसकों को शुक्रिया कहा

Sonakshi Sinha thanks fans for donating PPE kits to Pune hospital.

मुंबई, 14 मई | सोनाक्षी सिन्हा के प्रशंसकों ने पुणे के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल को निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) दान किए हैं। वहीं अभिनेत्री ने उन्हें धन्यवाद देने के लिए और उनके नेक कार्य के बारे में बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोनाक्षी ने कहा, “आप सभी प्यारे लोग, आपके योगदान और विश्वास के लिए शुक्रिया। टॉप ग्रेड पीपीई किट्स की एक बड़ी खेप सरदार पटेल अस्पताल, पुणे के लिए कारखाने से रवाना हो रही है! हमें साथ मिलकर अपने फ्रंटलाइन चिकित्साकर्मियों को सुरक्षित रखना है, हम ऐसा करेंगे न? बहुत सारा प्यार और धन्यवाद।”

अभिनेत्री ने अस्पताल के लिए तैयार किए जा रहे पीपीई किट्स को ले जाने वाले विशाल डिब्बों की तस्वीरें भी साझा कीं। डिब्बों में से एक पर एक नोट लिखा है : “सोनाक्षी सिन्हा के प्रशंसकों द्वारा समर्पित। सरदार पटेल अस्पताल, पुणे।”

अभिनेत्री कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीपीई किट्स के लिए अभियान चला रही हैं।

अन्य ख़बरें

किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाना पड़ा भारी, निमिषा सजयन बोलीं- बुरे सपने जैसा था अनुभव

Newsdesk

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

Newsdesk

जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों को जरूर दिखाएं भगवान श्री कृष्ण पर बनी ये एनिमेटेड फिल्में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading