34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आलिया के ‘मल्टी टैलेंटेड’ प्रियजन ने किया उनका हेयर कट

आलिया के 'मल्टी टैलेंटेड' प्रियजन ने किया उनका हेयर कट
Alia gets a haircut by her ‘multi-talented’ loved one.

मुंबई, 17 मई| अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रविवार को अपने कटे बालों की तस्वीर साझा की और खुलासा किया कि उनके बाल काटने का यह काम उनके एक ‘मल्टी-टैलेंटेड’ प्रियजन ने किया है।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हां, मेरे बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रियजन के कारण मैं घर पर अपने बाल कटवा सकी हूं, जो उस हर वक्त मेरे साथ मौजूूद रहता है, जब मुझे इसकी जरूरत पड़ती है।”

आलिया के इस कैप्शन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उनके बाल रणबीर कपूर ने काटे हैं।

एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की : “क्या वह प्रियजन रणबीर है?”

एक अन्य ने लिखा : “हम सभी आपके प्रियजन के बारे में अधिक जानना चाहते हैं।”

अपने छोटे बालों को फ्लॉन्ट करने के अलावा, आलिया ने यह भी साझा किया कि लॉकडाउन के दौरान वह सही काम करने और खाने से “मजबूत” और पहले से ही अधिक “फिट” हो गई हैं।

उन्होंने कहा, “60 दिनों के बाद – ज्यादा मजबूत, फिट, रस्सी कूदने में बेहतर, पुशअप्स में बेहतर, दौड़ने के लिए अधिक जुनूनी, सही खाने के लिए सुपर जुनूनी और अगली चुनौती पर वापस आने के लिए इंतजार कर रही हूं।”

काम के मोर्चे पर बात करें तो आलिया रणबीर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

खुद को चुनने में कभी देर नहीं होती, मनीषा कोइराला ने थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरों के साथ दी नई शुरुआत की सीख

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading