32.9 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा

Mumbai: The Marine Drive bears a deserted look during complete lockdown imposed in 560 districts in 32 states and union territories across the country as precautionary measures to contain the spread of the coronavirus, in Mumbai on March 24, 2020. 

मुंबई, 17 मई| महाराष्ट्र सरकार ने उम्मीद के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन की मियाद रविवार को बढ़ाते हुए 31 मई तक कर दी है।

मुख्य सचिव अजय मेहता द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चूंकि राज्य में कोविड-19 महामारी के और अधिक फैलने का खतरा है, इसलिए पूरे महाराष्ट्र में 31 मई की मध्यरात्रि तक लॉकडाउन का विस्तार करना आवश्यक है।

बार-बार बढ़ाए जा रहे 24 मार्च से लागू हुए लॉकडाउन ने सरकार को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई आपातकालीन उपाय करने में सक्षम बनाया है।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कुल 1 हजार 135 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 30 हजार 706 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 7 हजार 88 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

वहीं, 696 मौतों और कोविड-19 संक्रमण के सामने आए कुल 18 हजार 555 मामलों के साथ मुंबई राज्य का सबसे प्रभावित हॉटस्पॉट बना हुआ है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

अधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन के लिए जारी आदेशों के अन्य विवरण बाद में उपलब्ध कराया जाएंगे।

अन्य ख़बरें

पीयूष गोयल ने ईपीसी प्रमुख के साथ निर्यात को बढ़ावा देने के तरीकों पर किया विचार-विमर्श

Newsdesk

गुजरात की फैक्ट्री साइट पर हुई झड़प के बाद ‘आप’ विधायक की हो रही आलोचना

Newsdesk

कालेश्वरम घोटाले में सीबीआई जांच की मांग, दबाव बनाएगी तेलंगाना सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading