November 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

19 अगस्त को रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)| अक्षय कुमार अभिनीत जासूसी थ्रिलर ‘बेल बॉटम’ अब 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के कारण फिल्म की रिलीज अप्रैल 2021 से 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई थी।

अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की पूरी कास्ट के साथ खबर साझा की।

अक्षय ने कहा, “मिशन: बिग स्क्रीन पर आपका मनोरंजन करने के लिए दिनांक 19 अगस्त, 2021 को आ रही है हैशटैग बैलबॉटन। हैशटैग वशु भगनानी, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता, रंजीत तिवारी, जैकी भगनानी हनी भगनानी मोनिषा दवानी मधु भोजवानी निखिलाडवानी एम्मे एंटरटेन”

‘बेल बॉटम’ 1980 के दशक पर बनी एक जासूसी थ्रिलर है। फिल्म को बड़े पैमाने पर स्कॉटलैंड के ग्लासगो में लॉकडाउन के बीच शूट किया गया है। रंजीत एम. तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वाणी कपूर, लारा दत्ता भूपति और हुमा कुरैशी भी हैं।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment