34.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में डिलीवरी ड्राइवर को कोरोना के बाद मैकडॉनल्ड्स के 12 आउटलेट बंद

मेलबर्न, 18 मई | ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में मैकडॉनल्ड के एक डिलीवरी ड्राइवर को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैकडॉनल्ड्स के 12 आउटलेट्स पर सोमवार को ताला लगा दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मैकडॉनल्ड्स का हवाला देते हुए कहा कि पॉजिटिव पाया जाने वाला ड्राइवर, रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों के संपर्क में आया था। सभी की जांच कराई गई। सोमवार सुबह तक कोई भी अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया।

राज्य की राजधानी मेलबर्न के बाहरी उपनगरों में, एहतियात के तौर पर यहां के 12 आउटलेट्स को अस्थायी रूप से सैनेटाइज करने के लिए बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।

मैकडॉनल्ड्स ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमने एहतियात के रूप में विक्टोरिया स्थित अपने 12 आउटलेट्स बंद कर उन्हें सैनिटाइज करने का निर्णय लिया है क्योंकि हमारे एक ट्रक ड्राइवर को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। उसके संपर्क में आए सभी कर्मचारियों को 14 दिनों के होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।”

पिछले हफ्ते, इ सी राज्य में एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में 10 कर्मचारियों को पॉजिटिव पाए जाने के बाद बंद कर दिया गया था।

विक्टोरिया स्वास्थ्य विभाग ने डिलीवरी ड्राइवर के संपर्को का पता लगा लिया है।

एक बार मैकडॉनल्ड्स के सभी आउटलेट्स में सफाई हो जाएगी, उसके बाद रेस्टोरेंट में नए कर्मचारियों के साथ सेवाएं शुरू कर दी जाएगी।

अन्य ख़बरें

बेहद पढ़ा-लिखा है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का आरोपी, जानने वाले भी हैरान

Newsdesk

हज 2026: भारतीय राजदूत ने मक्का का दौरा किया, हाई-स्पीड ट्रेन और डिजिटल सेवाएं शुरू

Newsdesk

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से की मुलाकात, मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात पर हुई अहम चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading