34 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा संपन्न, 1323 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा


…..
शहडोल 26 अप्रैल 2026- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा  आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा ओएमआर पद्धति से प्रातः 10 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 2ः15 से 4ः15 बजे तक दो सत्रों में शहडोल जिले के 05 परीक्षा केन्द्रो में सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्यवस्थित रूप से आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 1767 अभ्यर्थियों में से 1323 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी एवं 444 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्र शासकीय बालक हाई स्कूल रीवा रोड जयस्तंभ चौक शहडोल में 400 में से 308, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेंकेण्डरी विद्यालय गांधी चौक 350 मे से 263, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जयस्तंभ चौक हेतु 300 में से 228, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्गा मंदिर स्टेडियम रोड में 350 में से 244, शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय पांडवनगर में 367 में से 280 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शहडोल में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संभागीय परीक्षा पर्यवेक्षक श्री राम गोपाल प्रजापति एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading