34.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की गेहूं, चना एवं मसूर उपार्जन की समीक्षा


जल गंगा संवर्धन अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के दिए निर्देश
शहडोल 26 अप्रैल 2026- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश में चल रहे गेहूं, चना एवं मसूर के उपार्जन की समीक्षा की। मुख्‍यमंत्री ने कलेक्‍टर्स को निर्देश दिए कि जिलों में उपार्जन प्रक्रिया सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित कराएं। सभी कलेक्टर यह सुनिश्चित करें कि उपार्जन केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था, बैठने के लिए छायादार स्थान सहित आवश्यक जन-सुविधाएं उपलब्ध रहे। इसके लिए कलेक्टर स्वयं उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। मुख्‍यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर सात दिवस की खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध रहे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराएं एवं निर्धारित मापदंडों का पालन नियमित रूप से कराएं, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मंडियों एवं व्यापारियों द्वारा किसानों को किए जाने वाले भुगतान की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति कर अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहभागिता निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कराएं। नगरीय क्षेत्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने छोटे जलाशयों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के माध्यम से स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जल स्रोतों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग को जल संरचनाओं की जानकारी पोर्टल में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग को पेयजल जनित बीमारियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था स्वच्छ एवं सुचारू बनी रहे, ताकि आमजन को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

बैठक में कमिश्‍नर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कमिश्‍नर श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर शहडोल डॉ केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली, कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय, तीनों जिलों के सीईओ जिला पंचायत, संयुक्‍त आयुक्‍त श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सिर धड़ से अलग, आधा जला शव: बुलढाणा के रसुलपुर क्षेत्र में महिला हत्या से दहशत का माहौल

Newsdesk

कबाड़ से जुगाड़: अनुपयोगी वस्तुओं से सजा कचरा घर,स्वच्छता में मलाजखंड बना मिसाल

Newsdesk

पुरातत्व संग्रहालय में मनाया जायेगा जैन धरोहर दिवस 27 अप्रैल 2026

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading