September 17, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईसीसी क्रिकेट समिति ने लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की

दुबई, 18 मई | अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट समिति ने गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। कोविड-19 के कारण पूरे विश्व में क्रिकेट रुकी हुई है और इसकी वापसी को लेकर कोई वक्त निश्चित भी नहीं है लेकिन वापसी के समय क्रिकेट में होने वाले बदलावों की चर्चा जोरों पर है जिसमें से गेंद पर सलाइवा और पसीने के इस्तेमाल को रोकना भी शामिल है।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, आईसीसी क्रिकेट समिति ने आईसीसी मेडिकल एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर पीटर हारकोर्ट से लार के माध्यम से वायरस के संचरण के बढ़े हुए जोखिम के बारे में सुना। इसके बाद सर्वसम्मति से यह सिफारिश की गई कि गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग वर्जित होगा।

आईसीसी ने कहा, समिति ने चिकित्सा सलाह पर भी ध्यान दिया कि इस बात की बहुत कम संभावना है कि पसीने के माध्यम से वायरस बढ़ सकता है।

समिति ने साथ ही यह भी सिफारिश की कि कोरोनावायरस महामारी के कारण जारी यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए अल्प अवधि के लिए स्थानीय मैच अधिकारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए। साथ ही अंतरिम माप के रूप में प्रत्येक प्रारूप में एक टीम के लिए अतिरिक्त डीआरएस अपील के प्रावधान की भी सिफारिश की गई है।

समिति अब अपनी सिफारिशें जून के शुरूआत में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजेगी ताकि इन सिफारिशों और सुझावों को मंजूरी मिल सके।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading