November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणवीर सिंह अपने गठीले बदन पर इतराए

Ranveer Singh flaunts his ripped physique.

मुंबई, 18 मई | बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह लॉकडाउन के बीच खुद को फिट रख रहे हैं और उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें अपने गठीले बदन पर इतराते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा की, जिसमें वह वर्कआउट सेशन के बाद अपने मसल्स प्रदर्शित कर रहे हैं। तस्वीर में वह पोनीटेल चोटी और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

तस्वीर पर उन्होंने लिखा है, “गैन्जविल।”

रणवीर ने खुद की एक बचपन की तस्वीर भी साझा की, जहां उन्हें सेवानिवृत्त पेशेवर पहलवान हल्क होगन की नकल करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने कमरे में हल्क के पोस्टर के साथ खुद की एक बचपन की तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जब हल्कमेनिया का असर आप पर छा जाए। हैशटैगमंडेफिलिंग एक पुरानी तस्वीर जब हैशटैगडब्ल्यूडब्ल्यूएफ जिंदगी थी। मेरी दीवार पर अमर हल्कहोगन की तस्वीर।”

तस्वीर में रणवीर काले रंग की बेल्ट पहने और होगन की तरह चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment