32.9 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

श्रीनगर मुठभेड़ में 2 हिजबुल आतंकी मारे गए

श्रीनगर, 19 मई | जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मंगलवार को हिजबुल के दो आतंकवादियों को मार गिराया, जो कि श्रीनगर के पुराने शहर के इलाके में छुपे हुए थे और मध्य रात्रि से ही उनके मुठभेड़ चल रही थी।

पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि सीआरपीएफ और पुलिस ने श्रीनगर शहर में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। उनसे दो हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।

संयुक्त टीम ने पुराने शहर के इलाके नवाकदाल में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक विशेष जानारी मिलने पर एक तलाशी अभियान शुरू किया था। इसमें सुरक्षा बल के तीन जवानों – दो जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों और एक सीआरपीएफ के जवान घायल हुए हैं।

जैसे ही सुरक्षा बलों ने कनेमजार क्षेत्र को घेरा और आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचे, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई।

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि श्रीनगर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच इस तरह की मुठभेड़ लगभग दो साल बाद हुई है। बीएसएनएल सेवा प्रदाता को छोड़कर बाकी सभी मोबाइल इंटरनेट और वॉयस कॉलिंग को निलंबित कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

पीयूष गोयल ने ईपीसी प्रमुख के साथ निर्यात को बढ़ावा देने के तरीकों पर किया विचार-विमर्श

Newsdesk

गुजरात की फैक्ट्री साइट पर हुई झड़प के बाद ‘आप’ विधायक की हो रही आलोचना

Newsdesk

कालेश्वरम घोटाले में सीबीआई जांच की मांग, दबाव बनाएगी तेलंगाना सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading