32.9 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गौतमबुद्ध नगर जिले में 31 मई तक बढ़ाई गई धारा 144

Noida: Security personnel deployed near District Hospital, Gautam Buddha Nagar in Noida during the extended nationwide lockdown imposed to mitigate the spread of coronavirus; on Apr 27, 2020. 

गौतमबुद्ध नगर, 20 मई | लॉकडाउन 4.0 के बीच जिला गौतमबुद्ध नगर में लागू धारा 144 अब 31 मई 2020 तक जारी रहेगी। इस आशय का आदेश जिला पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को जारी किया। बुधवार को अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया, इस अवधि में जिले में सभी सामाजिक धार्मिक राजनैतिक कार्यक्रमों-सभाओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। धर्मस्थल भी जनसामान्य के लिए बंद रहेंगे। किसी उद्देश्य के लिए 5 से ज्यादा लोग कहीं भी एक स्थान पर खड़े नहीं होंगे।

अगर कोई वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करता है तो उसे पहले प्रशासन से इजाजत लेनी होगी। साथ ही 20 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी। किसी के अंतिम संस्कार के वक्त भी 20 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जायेगी। दोनों ही मामलों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना अनिवार्य होगा। अगर सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार नहीं रखी गयी तो उसे भी लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन माना जायेगा।

आवश्यक गतिविधि या सेवा में नियुक्त कार्यरत व्यक्तियों के अलावा बाकी अन्य किसी को भी शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। पार्कों में भी सुबह 7 से 10 और शाम 4 से 7 बजे तक ही आने जाने की अनुमति होगी। दुपहिया वाहन पर अगर पीछे महिला सवारी बैठी है तो उसे चलने की अनुमति है। मगर एक दुपहिया वाहन पर दो पुरुषों को बैठकर यात्रा करना अवैध माना जायेगा।

इसी तरह तीन पहिया वाहन में चालक के अलावा 2 और लोग बैठ सकते हैं। जबकि चार पहिया वाहन में चालक के अलावा दो बच्चे और दो बड़े लोग बैठ सकते हैं। लॉकडाउन 4 में कैंटीन व रेस्टोरेंट किचन में बने सामान की होम डिलीवरी तो करेंगे, मगर अपने यहां किसी ग्राहक को बैठाकर कोई चीज खाने पीने नहीं देंगे।

अगर इनमें से किसी भी कानून का कोई शख्स उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

अन्य ख़बरें

पीयूष गोयल ने ईपीसी प्रमुख के साथ निर्यात को बढ़ावा देने के तरीकों पर किया विचार-विमर्श

Newsdesk

गुजरात की फैक्ट्री साइट पर हुई झड़प के बाद ‘आप’ विधायक की हो रही आलोचना

Newsdesk

कालेश्वरम घोटाले में सीबीआई जांच की मांग, दबाव बनाएगी तेलंगाना सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading