July 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

तेलंगाना में कुएं से 2 बच्चों के शव बरामद

हैदराबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)| तेलंगाना के मेडक जिले में मंगलवार को एक कुएं से 2 बच्चों के शव बरामद किए गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

ये कुआं दादापल्ली गांव के पास स्थित है।

पुलिस ने मृतक की पहचान ऋषवंत (4) और रक्षिता (2) के रूप में की है।

पुलिस बचावकर्मियों की मदद से इस बात की तलाश कर रही है कि कहीं कुएं में और कोई शव तो नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे दो बच्चों की मां रंजीता (25) की तलाश कर रहे हैं, जो लापता है।

ग्रामीणों को शक है कि रंजीता के पति राजू ने उसकी और 2 बच्चों की हत्या कर दी है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने दूसरी महिला से शादी कर ली है और रंजीता के साथ उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था।

पुलिस राजू को उठाकर उससे पूछताछ कर रही है।

अन्य ख़बरें

 मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने सादगी, विज्ञान और सपनों से गढ़ी नए भारत की पहचान

Newsdesk

अब पाकिस्तान से कोई बात होगी तो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर पर होगीः राजनाथ सिंह

Newsdesk

 पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading