21.9 C
Jabalpur
September 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

पटना जेल में कैदी को दूसरे बंदी ने मार डाला

पटना, 23 नवंबर (आईएएनएस)| पटना की फुलवारीशरीफ जेल के एक कैदी की सोमवार दोपहर एक अन्य कैदी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान पटना के खाजेकलां इलाके के टुनटुन राय के रूप में हुई है, जो पिछले छह महीने से जेल में बंद था।

जेल के एक सूत्र ने बताया कि राय का मुन्ना कुमार नाम के एक अन्य कैदी से विवाद हो गया था। बाद वाले ने कैंची उठाई और उसकी छाती पर वार कर दिया।

जेल के एक अधिकारी ने कहा, “राय और कुमार को जेल के अंदर एक फेस मास्क निर्माण केंद्र में तैनात किया गया था। वे अक्सर जुबानी लड़ाई में शामिल हो जाते थे। गुस्से में कुमार ने राय की छाती पर कैंची से वार कर दिया।”

घटना के बाद केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी कुमार को काबू करने में सफल रहे, जबकि राय की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा, “हमने कुमार के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आगे की जांच जारी है।”

अन्य ख़बरें

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामला: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, मस्जिद समिति की याचिका पर सुनवाई पूरी

Newsdesk

देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच एसबीआई का बड़ा फैसला, 28 से 30 सितंबर तक सभी एटीएम ट्रांजैक्शन होंगे मुफ्त

Newsdesk

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश: एआई मॉर्फ तस्वीरें 24 घंटे में हटाए मेटा, पीड़िता को पुलिस सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading