07 दिसंबर | जबलपुर में बेतहाशा बिजली बिलों के खिलाफ युवक कांग्रेस ने मुहिम शुरू कर दी है।सोमवार को पूर्व विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर पर कार्यकर्ता पहुंचे।उन्होंने मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा और उनसे बेतहाशा बिजली बिलों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।इधर बिजली महकमे की दलील है कि लॉक डाउन के समय जो बिजली बिल नही लिए गए उनको अब आसान किस्तों में वसूला जा रहा है।यदि किसी बिल से शिकायत है तो महकमा उसका निराकरण जरूर करेगा।


