07 दिसंबर | अब जबलपुर शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है जबलपुर शहर में आज यातायात पुलिस ने सघन अभियान चलाकर वाहन चालकों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई है जिसमें अनेक वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया।
जबलपुर शहर में सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है आज यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया है जिसमें वाहन को शराब पीकर चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही की गई शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर के संजय अग्रवाल ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक जब अपने मन और मस्तिष्क को नियंत्रित नहीं कर सकते तो वह कैसे नियंत्रित कर वाहन चला सकते हैं यह सबसे बड़ा सवाल है आज अल्कोहल मीटर से शराबियों की जांच की जा रही है जिसमें 100 ग्राम से अधिक अल्कोहल शरीर में पाया जाता है तो उस शराबी का वाहन जप्त कर लिया जाता है और न्यायालय के सुपुर्द कर दिया जाता है न्यायालय वाहन चालकों पर ₹10000 तक का जुर्माना लगाती है और यदि दूसरी बार कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो न्यायालय जुर्माने के साथ-साथ 2 माह की कैद भी देती है।


