May 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उप्र में अब 6,268 लोग कोरोना संक्रमित, अब तक 161 मौतें

लखनऊ, 25 मई | उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग कोरोनावायरस से संक्रमित होते जा रहे हैं। रविवार को संक्रमण के 254 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या 6,268 तक पहुंच गई। जानलेवा वायरस की चपेट में आने से अब तक 161 मौतें हो चुकी हैं। राहत की बात यह कि अस्पतालों में उपचार से अब तक 3538 लोग संक्रमण-मुक्त हो चुके हैं। संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ़ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में 850, मेरठ में 377, नोएडा में 351, कानपुर शहर में 328, लखनऊ में 327, गजियाबाद में 332, सहारनपुर में 230, फिरोजाबाद में 209, मुरादाबाद में 183, वाराणसी में 149, रामपुर में 148, बाराबंकी में 133, अलीगढ़ में 126, जौनपुर में 126, बस्ती में 124, बुलंदशहर में 106, हापुड़ में 99, सिद्धार्थनगर में 78, गाजीपुर में 77, बिजनौर में 76, बहराइच में 70 और प्रयागराज में 69 लोग कोरोना के मरीज कहलाने को मजबूर हो गए हैं।

इसी तरह संभल में 66, रायबरेली में 62, मथुरा में 61, लखीमपुर खीरी में 60, सुल्तानपुर में 60, प्रतापगढ़ में 59, संत कबीर नगर में 59, अयोध्या में 57, अमरोहा में 56, देवरिया में 53, गोंडा में 50, बरेली में 47, मुजफ्फरनगर में 46, कौशांबी में 45, जलौन में 43, अमेठी में 41, पीलीभीत में 41, आजमगढ़ में 40, गोरखपुर में 40, शामली में 40, सीतापुर में 39, इटावा में 38, फतेहपुर में 38, हरदोई में 38 और महराजगंज में भी 38 लोग कोरोना संक्रमण का दंश झेल रहे हैं।

इससे आगे बढ़ें तो अंबेडकर नगर में 37, बलरामपुर में 36, कन्नौज में 36, बदायूं में 35, झांसी में 32, मिर्जापुर में 31, बागपत में 29, श्रावस्ती में 29, उन्नाव में 26 फरु खाबाद में 25, मैनपुरी में 25, बांदा में 23, भदोही में 23 औरैया में 22, हाथरस में 22, चित्रकूट में 20, चंदौली में 18, शाहजहांपुर में 18, बलिया में 15, कासगंज में 15, मऊ में 15, एटा में 13, कानपुर देहात में 10, कुशीनगर में 9, महोबा में 9, सोनभद्र में 5, हमीरपुर में 4 और ललितपुर में 1 व्यक्ति पॉजिटिव होने के कारण एकांतवास में रहने को विवश है।

अन्य ख़बरें

साउथ कोरिया की शिप में धमाके के बाद आग, सोल बोला- जांच जारी, ट्रंप के दावे पर भी पूरा ध्यान

Newsdesk

मुंबई के गोराई बीच पर तीन साल का अंधेरा खत्म, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी ने 2.5 किमी क्षेत्र को किया रोशन

Newsdesk

बिहार : सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading