November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

अहमदाबाद के विश्वविद्यालय में कक्षा 10 और 11 के अंकों के आधार पर दाखिले शुरू

tudents of CBSC 12th Board celebrating after their result declare in Patna on Monday May 27, 2013.

अहमदाबाद, 25 मई| अहमदाबाद विश्वविद्यालय ने सोमवार को कहा है कि उसने कक्षा 10 और कक्षा 11 के अंकों के आधार पर स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश देना शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि छात्रों को अपने कक्षा 12वीं के परिणाम आने का इंतजार है, जो कि कोविड-19 संकट के कारण अब तक नहीं आए हैं। विश्वविद्यालय ने कहा कि विवि के 2020 के सत्र के लिए संस्थान के स्नातक और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश भी चल रहे हैं।

अहमदाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति पंकज चंद्रा ने एक बयान में कहा, “हमें कक्षा 12 के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा के अगले चरण के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए। हम छात्रों को समर्थन देने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उनका एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो।”

चंद्रा ने कहा, “हमारी समग्र प्रवेश प्रक्रिया छात्रों और अंकों से परे उनके संदर्भ को समझने के लिए तैयार है। हालांकि हाई स्कूल के अंक एक जरूरी मानक हैं, हमारा ध्यान विभिन्न तरीकों का उपयोग करने के लिए है जिससे युवा खुद के लिए बेहतर कर सकें और समुदाय के लोगों के लिए योगदान दे सकते हैं।”

कोविड-19 संकट के मद्देनजर, भारतीय विश्वविद्यालय अब इस बात का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर रहे हैं कि वे इस वर्ष उन छात्रों का सबसे अच्छे तरीके से कैसे सहायता कर सकते हैं जिन्हें कॉलेज में प्रवेश लेना है।

चंद्रा ने कहा, “ये चुनौतीपूर्ण समय हैं। हमें इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हम अलग-अलग तरह से युवा दिमागों के साथ कैसे जुड़ते हैं और उन्हें एक बदली हुई दुनिया के लिए तैयार करते हैं। इस डिजीटल वातावरण में लगातार शिक्षण विधियों को नए सिरे से तैयार एक जिम्मेदारी है क्योंकि हम एक नई दुनिया को अपनाने जा रहे हैं।”

2009 में स्थापित हुआ अहमदाबाद विश्वविद्यालय एक प्रमुख निजी, गैर-लाभकारी अनुसंधान विश्वविद्यालय है जो छात्रों को सीखने और अनुसंधान सोच पर केंद्रित एक उदार शिक्षा प्रदान करता है।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment