41 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
खेल

साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों का खंडन किया

Mahendra Singh Dhoni and Sakshi Dhoni. (File Photo)

नई दिल्ली, 28 मई | अनुभवी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने एक बार फिर से धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया है। बुधवार शाम अचानक ट्विटर पर धोनी के संन्यास की खबरें ट्रेंड करने लगीं। धोनीरिटायर्स ट्रेंड में आ गया। उनकी पत्नी साक्षी ने जल्द ही इसे अफवाह करार दिया।

साक्षी ने ट्विटर लिखा, “यह सब सिर्फ अफवाह है। मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है। धोनी रिटायर्स ट्रेंड ट्वीट करने वालों, जाओ अपना काम करो।”

हालांकि उन्होंने कुछ मिनट बाद ही इस इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।

ऐसा पहली बार नहीं है जब साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों का खंडन किया है। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया था। साक्षी ने ट्विटर पर लिखा था, “इसे अफवाह कहते हैं।”

धोनी ने पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में उनके करियर को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गईं।

अन्य ख़बरें

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

इमिग्रेशन से जुड़ी अव्यवस्था को लेकर रुड गुलिट ने फीफा प्रेसिडेंट से इस्तीफा देने को कहा

Newsdesk

मुंबई चेस इवेंट के जूनियर मास्टर्स सेक्शन में सीडेड खिलाड़ियों के लिए राह आसान रही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading