34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19: दक्षिण कोरिया में 58 नए मामले, कुल आंकड़ा 11 हजार के पार

DAEGU, March 19, 2020 (Xinhua) — Medical staff transport patients of a sanatorium where mass coronavirus infections occurred to hospital in Daegu, South Korea, March 19, 2020. South Korea reported 152 more cases of the COVID-19 compared to 24 hours ago as of midnight Thursday local time. Seven more deaths were confirmed and 407 more patients were discharged from hospital. (Photo by Lee Sang-ho/Xinhua)

सियोल, मई 29 | दक्षिण कोरिया में शुक्रवार को कोरोनावायरस महामारी के 58 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से यहां संक्रमित हुए लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 11 हजार के पार हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “पिछले 24 घंटों में 58 नए मामले सामने आने के बाद से कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 11 हजार 402 हो गया है।”

पिछले तीन दिनों में मामले तेजी से बढ़े हैं। गुरुवार को संक्रमण के 70 और बुधवार को 40 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।

सिन्हुआ के अनुसार, सियोल के पश्चिम स्थित बुकियॉन में स्थानीय ई-कॉमर्स ऑपरेटर कूपंग के एक लॉजिस्टिक्स सेंटर में एक नया क्लस्टर इन्फेक्शन पाया गया।

23 मई को पहले प्रासंगिक मामले की पुष्टि होने के बाद से केवल पांच दिनों में कम से कम 90 मरीज यहां ट्रेस हुए हैं।

सामने आए नए मामलों में से तीन मरीज वे हैं जो विदेशों से आए हैं, जिसके बाद से इसका संयुक्त आंक ड़ा बढ़कर 1 हजार 235 हो गया है।

हालांकि, देश में संक्रमण के चलते कोई नई मौत देखने को नहीं मिली है। मौत का आंकड़ा कुल 2.36 प्रतिशत की मृत्यु दर के साथ 269 पर बना हुआ है।

वहीं, फुल रिकवरी के साथ 23 अन्य मरीजों को क्वारंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद से यह आंकड़ा बढ़कर 10 हजार 363 हो गया है। देश में मरीजों का रिकवरी रेट 90.9 प्रतिशत है।

अन्य ख़बरें

रूस पर दबाव बढ़ाने की तैयारी, ईयू ने 21वें प्रतिबंध पैकेज का किया

Newsdesk

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

Newsdesk

दक्षिण कोरिया में ‘बैलेट पेपर’ मामले ने पकड़ा तूल, पीएम बोले ‘मताधिकार लोकतंत्र की नींव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading