October 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

धोनी अपको वो करने देते हैं जो आप जानते हैं : हरभजन

नई दिल्ली, 29 मई | महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के दो सबसे सफल कप्तानों में से हैं और अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह दोनों की कप्तानी में खेल चुके हैं। हरभजन का मानना है कि धोनी गेंदबाज पर अपने फैसले थोपते नहीं हैं और रोहित हमेशा विकेट के बारे में सोचते हैं। हरभजन ने क्रिकेट मंथली से कहा, “धोनी वैसे कप्तान नहीं हैं जो आपसे कहें कि ये करो वो करो। वह आपको वो करने देते हैं जो आप करना चाहते हैं। आप जैसी गेंदबाजी करना जानते हो वैसी करो। अगर छह ऑफ स्पिन फेंकनी है तो फेंके, हां, उन्होंने विकेट के पीछे से और ओवर बदलते समय मुझे इशारा दिया है कि वह यह बल्लेबाज ये करने की कोशिश कर रहा है और आप ऐसा करने की कोशिश कर सकते हो। लेकिन उन्होंने मुझसे यह कभी नहीं कहा कि आप ये करो।”

हरभजन ने शार्दूल ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा, “शार्दूल रन खा रहा था तो मैंने धोनी से जाकर कहा कि आप क्यों नहीं उसे कोण बदलने और फील्डर को पीछे करने को नहीं कहते। धोनी ने मुझसे कहा कि भज्जू पा अगर मैं उससे कुछ भी कहूंगा तो वह कन्फ्यूज हो जाएगा। खाने दो।”

हरभजन ने भारतीय टीम में धोनी की कप्तानी में कई मैच खेले हैं और अब वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेल रहे हैं।

आईपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस में रोहित की कप्तानी में खेले हैं।

रोहित को लेकर हरभजन ने कहा, “रोहित अपने गेंदबाजों को काफी स्वतंत्रता देते हैं, लेकिन सिर्फ विकेटों के बारे में सोचते हैं। अगर आप अटैकिंग फील्ड चाहते हो तो वो आपको देंगे।”

अन्य ख़बरें

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

Leave a Comment