31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने की 86 उम्मीदवारों की सूची जारी, मालविका सूद मोगा से लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से 86 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतचन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद को कांग्रेस ने मोगा से टिकट दी है। मालविका सूद एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं।

वहीं सुनील जाखड़ के विरोध के बावजूद कादियान से राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा को टिकट दी गई है। सुखविंदर सिंह कोटली आदमपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद सुखपाल सिंह खैरा को कांग्रेस ने भोलथ से टिकट दिया है।

कांग्रेस ने पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को डेरा बाबा नानक से और ओम प्रकाश सोनी को अमृतसर सेंट्रल से राज्य चुनावों के लिए मैदान में उतारा गया है। वहीं ओम प्रकाश सोनी अमृतसर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस ने साल 2017 में 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब में आगामी 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

अन्य ख़बरें

‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली का शव बरामद, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला

Newsdesk

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading