November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

तेल गैस और धातुओं के स्टॉक के बेहतर प्रदर्शन से तीसरी तिमाही में आय में बढ़ोत्तरी का रूख बरकरार

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)| तेल, गैस और धातुओें के स्टॉक की वजह से वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कॉरपोरेट आय में व़द्धि रहने की उम्मीद है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (एमओएसएफएल) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि धातु, तेल और गैस,बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्रों द्वारा वृद्धि को बढ़ावा देने का अनुमान है।

एमओएसएफएल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि त्योहारी मांग, जिंसों की ऊंची कीमतों और वित्तीय स्थिति में संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार से से इस प्रवृत्ति को सहारा मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी तिमाही में आय में एक स्पष्ट विचलन बना हुआ है। तेल और गैस और धातु जैसे वैश्विक चक्रीय उत्पाद कुल आय में वृद्धि जारी रख रहे हैं, जबकि संपत्ति की गुणवत्ता और ऋण वृद्धि में सुधार के कारण बीएफएसआई को लाभ मिल रहा है।

इसमें कहा गया है, मजबूत राजस्व वृद्धि से प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में गति जारी रहने की संभावना है।

कम मांग और उत्पादों की ऊंची कीमतों के कारण ऑटो और सीमेंट क्षेत्रों की आय में कमी आने का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया है, उपभोक्ता, स्वास्थ्य देखभाल, पूंजीगत सामान, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं और विशेष रसायनके क्षेत्र में एकल-अंकीय लाभ वृद्धि का अनुमान है । सीमेंट, विशेष रसायन, ऑटो, उपभोक्ता सामानों और और टिकाऊ वस्तुओं के क्षेत्रों के सकल मार्जिन पर इनपुट लागत का दबाव जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बीपीसीएल, आईओसी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, हिंडाल्को और ओएनजीसी की आय में सुधार देखा गया है।

टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, हीरो मोटर्स, श्री सीमेंट, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक और एचयूएल,कंपनियों की इस दौरान आय में गिरावट देखी गई हैं।

अन्य ख़बरें

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

Newsdesk

दीया मिर्जा के दीपावली वीडियो पर सियासी घमासान, शिवसेना ने किया विरोध तो एनसीपी आई सपोर्ट

Newsdesk

नेहा बोरा की ‘हिंदू नफरत’ आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

Newsdesk

Leave a Comment