November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

एलन मस्क को लुधियाना में टेस्ला की इकाई स्थापित करने के लिए सिद्धू ने आमंत्रित किया

चंडीगढ़, 16 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को उद्योग जगत के दिग्गज एलन मस्क को राज्य के औद्योगिक केंद्र लुधियाना में टेस्ला की इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

राज्य विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में कारोबारियों के लिए बेहतर माहौल को दर्शाते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया मैं एलन मस्क को लुधियाना में टेस्ला के संयंत्र को स्थापित करने के लिए आमंत्रित करता हूं। पंजाब मॉडल लुधियाना को इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी उद्योग के लिए एक हब के रूप में बनाएगा, जिसमें निवेश के लिए समयबद्ध सिंगल-विंडो क्लीयरेंस होगा। यह पंजाब में नई तकनीक के माध्यम से हरित रोजगार पैदा कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

सिद्धू का आमंत्रण मस्क के इस बयान के बाद आया है कि कंपनी को भारत में लाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले, तेलंगाना और महाराष्ट्र ने भी एलन मस्क को वहां यंयंत्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया था।

अन्य ख़बरें

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

Newsdesk

दीया मिर्जा के दीपावली वीडियो पर सियासी घमासान, शिवसेना ने किया विरोध तो एनसीपी आई सपोर्ट

Newsdesk

नेहा बोरा की ‘हिंदू नफरत’ आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

Newsdesk

Leave a Comment