June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणथंभौर टाइगर पार्क में फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे अक्षय कुमार

जयपुर, 17 जनवरी (आईएएनएस)| बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर टाइगर नेशनल पार्क में फैमिली हॉलिडे पर हैं। इस बात का खुलासा खुद कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया और एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बेटी गाय को खाना खिलाती नजर आ रही है और बाद में अपने पिता को गले से लगाती नजर आ रही है।

बॉलीवुड स्टार ने अपने पोस्ट पर कहा कि मिट्टी की खुशबू, गाय को चारा देना पेड़ों की ठंडी हवाएं, अपने बच्चों को ये सब महसूस करने में एक अलग ही खुशी है । अब बस काश कल जंगल में एक बाघ दिखाई दे जाए।

कुमार ने आगे कहा कि खूबसूरत रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने का मौका मिला।

सूत्रों मुताबिक कुमार अगले तीन दिनों तक यहां रहेंगे।

अन्य ख़बरें

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

सोशल मीडिया के दबाव पर छलका कृति खरबंदा का दर्द, बोलीं- खुद को बेहतर दिखाने की होड़ में फंसे युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading