36.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सेंसेक्स 900 अंक उछलकर 33000 के पार, निफ्टी 9800 के ऊपर

मुंबई, 1 जून | लॉकडाउन के पांचवें चरण में पहुंचने पर घरेलू शेयर बाजार सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान गुलजार रहा। सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा की छलांग लगागर 33000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के उपर चला गया और निफ्टी भी 250 अंकों से ज्यादा तेजी के साथ 9800 के ऊपर कारोबार कर रहा था। लॉकडाउन में दी गई ढील और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में जोरदार लिवाली आई।

सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे पिछले सत्र से 845.66 अंकों यानी 2.61 फीसदी की तेजी के साथ 33,269.76 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 242.50 अंकों यानी 2.53 फीसदी की तेजी के साथ 9822.80 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र की क्लोजिंग के मुकाबले 481.95 अंकों की तेजी के साथ 32,906.05 पर खुला और 33,334.96 तक चढ़ा।

नेशेनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने भी पिछले सत्र के मुकाबले 146.55 अंकों की तेजी के साथ 9726.85 पर खुला और 9845.90 तक उछला।

कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के मददेनजर भारत सरकार ने 24 मार्च को ही देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी, जिसकी समयसीमा पांचवीं बार बढ़ाई जा चुकी है। हालांकि पांचवें चरण में लॉकडाउन में काफी ढील दी गई है जिससे कारोबारी गतिविधियां पटरी पर लौटने की उम्मीद की जा रही है।

अन्य ख़बरें

केंद्र ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण योजना को मंजूरी दी; 37,500 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Newsdesk

कैबिनेट ने नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अपग्रेड और आधुनिकीकरण को मंजूरी

Newsdesk

उद्योगों की जरूरत और युवाओं के कौशल के बीच की दूरी कम कर रही पीएम इंटर्नशिप योजना: शीर्ष सरकारी अधिकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading