November 1, 2026
सी टाइम्स
खेल

इस साल टी-20 विश्व कप का होना मुश्किल : इरफान

Mumbai: Indian cricket player Irfan Pathan during the launch of Indian cricket player Yuvraj Singhs clothing brand YWC designed by fashion designers Shantanu and Nikhil, in Mumbai, on Sep 3, 2016. The royalties from the sale will support YouWeCan, a NGO for empowerment of cancer patients and survivors. 

नई दिल्ली, 1 जून | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने कहा है कि कोविड-19 के कारण जो सख्ती है, उसे देखकर इस साल आस्ट्रेलिया द्वारा टी-20 विश्व कप की मेजबानी करना मुश्किल लग रहा है। टी-20 विश्व कप इसी साल आस्ट्रेलिया में अक्टूबर और नवंबर के बीच होना है, लेकिन कोविड-19 के कारण उस पर काले बादल मंडरा रहे हैं।

इरफान ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा, “मैं टी-20 विश्व कप होते देखना चाहता हूं। यह हालांकि मुश्किल होगा कि सभी टीमें आस्ट्रेलिया आएं और क्वारंटाइन हो जाएं.. आस्ट्रेलिया में सख्ती से नियमों का पालन किया जाता है और यह मैंने देखा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जन सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी और इसलिए मुझे लगता है कि टी-20 विश्व कप का आयोजन करना काफी मुश्किल होगा।”

इरफान से जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साल के अंत में होने वाली चर्चा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “आईपीएल देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देता है और आईपीएल कई लोगों का घर भी चलाता है। हर चीज धीरे-धीरे की जानी चाहिए, स्वास्थ प्राथमिकता है इस बात को ध्यान में रखते हुए।”

इरफान ने साथ ही कहा कि अगर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर जितना लंबा खेलते हैं तो वह 100 शतक बना सकते हैं।

उन्होंने कहा, “अगर विराट, सचिन के जितना लंबा खेलते हैं तो वह 100 शतक बना सकते हैं।”

अन्य ख़बरें

हाइलो ओपन: सिंधु लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचीं, लक्ष्य भी खिताबी मुकाबले

Newsdesk

एशिया-पैसिफिक एमेच्योर: स्वानविक ने बढ़त बनाई, भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जल्दी समाप्त

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment