November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गोवा के समुद्र तटों पर 48 घंटों के लिए तैराकी पर प्रतिबंध

पणजी, 1 जून | अगले 48 घंटों में मानसून-पूर्व भारी वर्षा के मद्देनजर गोवा के समुद्र तट पर तैराकी न करने का कहा गया है। एक निजी समुद्र तट प्रबंधन एजेंसी द्वारा सोमवार को एक बयान जारी कर ये कहा गया है। गोवा सरकार द्वारा लाइफगार्ड सेवाओं के रखरखाव के लिए नियुक्त एक निजी एजेंसी दृष्टि मरीन ने कहा, “तटीय इलाका में भी 2.8 से चार मीटर की ऊंचाई वाली लहरें आ सकती हैं। लिहाजा, नागरिकों को सलाह दी जाती है कि इन दिनों के दौरान खराब मौसम और समुद्र की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें।”

बयान में कहा गया है, “आगंतुकों को विशेष रूप से सेल्फी क्लिक करने के लिए तटरेखा पर चट्टानी क्षेत्रों, चट्टानों और पहाड़ियों से बचना चाहिए। यहां फिसलन हो सकती है। इसके अलावा, लहर की ऊंचाई और तीव्रता उच्च होने की उम्मीद है और कोई भी आसानी से अपना संतुलन खो सकता है।” बयान में यह भी आग्रह किया गया है कि समुद्र तट पर जाते समय बच्चों की विशेष देखभाल सुनिश्चित करें।

पिछले कुछ हफ्तों में, गोवा में लॉकडाउन में धीरे-धीरे मिल रही छूट के बाद यहां के लोकप्रिय समुद्र तटों में आगंतुकों का आना शुरू हो गया है।

अन्य ख़बरें

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

Leave a Comment