October 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

जॉर्ज फ्लॉयड का निधन : मियामी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए कैमिला कैबेलो, शॉन मेंडेस

George Floyd death: Camila Cabello, Shawn Mendes attend protest in Miami.

मियामी, 2 जून | गायिका कैमिला कैबेलो और शॉन मेंडेस जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद मियामी में हो रहे एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 46 वर्षीय मिनियापोलिस व्यक्ति की मौत पिछले सोमवार को तब हो गई, जब एक पुलिस अधिकारी ने उसके गर्दन को अपने घुटने से सात मिनट से अधिक समय तक दबोचे रखा।

ईटीऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कैबेलो और मेंडेस जो एक साथ क्वारंटीन में थे उनको रविवार को प्रदर्शनकारियों के साथ घूमते हुए देखा गया।

मेंडेस ने पूरे कपड़े काले रंग के पहने हुए थे, वहीं उन्होंने अपने सिर के ऊपर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ साइन बनाया था। कैबेलो को अपने साइन के साथ उनके आगे चलते देखा गया था।

कैबेलो ने जॉर्ज की मौत पर लिखा था, “मेरे पास उस वीडियो को देखने के बाद कहने के लिए सही शब्दों नहीं हैं, जहां जॉर्ज फ्लोयड की जि़ंदगी बदतमीजी से ली जा रही है .. मुझे जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार और अहमद अरीबे के परिवार और ब्रायो टेलर के परिवार से गहरी संवेदना है।”

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment