October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से बातचीत करने का आह्वान किया

कीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)| यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संघर्ष को रोकने के लिए बातचीत करने का आह्वान किया है। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को जेलेंस्की के हवाले से कहा, ‘पूरे यूक्रेन में लड़ाई चल रही है। आइए बातचीत की मेज पर बैठें।’

रूस की आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, पुतिन ने कहा कि मास्को यूक्रेन के साथ उच्च स्तर पर बातचीत के लिए तैयार हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति ने डोनबास में ‘एक विशेष सैन्य अभियान’ को मंजूरी दी।

जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि सैन्य अभियान में कम से कम 137 यूक्रेनियन मारे गए और 300 से अधिक घायल हो गए।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment