July 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जॉर्ज फ्लॉयड के लिए हयूस्टन में शांतिपूर्ण रैली आयोजित

CHICAGO, June 1, 2020 (Xinhua) — Demonstrators clash with police during a protest over the death of George Floyd in Chicago, the United States, on May 30, 2020. Chicago Mayor Lori Lightfoot imposed a curfew on the city on May 30. Chicago’s precautions followed a chaotic and violent Saturday evening, when many businesses along the streets were looted, police cars overturned and some properties damaged. (Photo by Christopher Dilts/Xinhua)

हयूस्टन, 3 जून | मिनेसोटा में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान मारे गए जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के विरोध में हजारों लोग हयूस्टन शहर में एकत्रित हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लॉयड के परिवार के सदस्यों द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण रैली में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार दोपहर एक पार्क डाउनटाउन से हयूस्टन सिटी हॉल तक मार्च किया।

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने शांति के लिए मौन रखा। फ्लॉयड के परिवार के लिए एक प्रसिद्ध स्थानीय चर्च के पादरी ने प्रार्थना की थी।

रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी हयूस्टन सिटी हॉल की ओर चलने वाले लोगों की संख्या बढ़ती गई।

सिटी हॉल के सामने, हयूस्टन मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने भीड़ से कहा कि सभी जॉर्ज फ्लॉयड के साथ खड़े हैं।

मेयर ने कहा, “जॉर्ज व्यर्थ में नहीं मरा। यह महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि उन्हें यह पता चले कि जब मिनियापोलिस में पुलिस प्रमुख यह स्वीकार करते हैं कि पुलिस अधिकारी ने जॉर्ज की गर्दन पर अपने घुटने रखे थे और वहां खड़े तीन पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी न करते हुए गलत किया था।”

अफ्रीकी अमेरिकी नेता ने भी प्रदर्शनकारियों को शांति से काम प्रदर्शन करने के लिए कहा।

अन्य ख़बरें

रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट

Newsdesk

जापान में भूकंप से तबाही: 13 की मौत, 170 से अधिक झटकों के बाद हाई अलर्ट

Newsdesk

यूक्रेन के बंदरगाह पर फंसे नाविकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: भारतीय दूतावास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading