35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के लिए काम कर रहे रूसी नागरिक को किया निष्कासित

संयुक्त राष्ट्र, 2 मार्च (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में काम कर रहे एक रूसी नागरिक को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया है। ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन ने 28 फरवरी को सचिवालय में एक स्टाफ सदस्य के संबंध में संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय समझौते की धारा 13बी के तहत कार्रवाई करने के अपने निर्णय के बारे में सचिवालय को सूचित किया।”

उन्होंने कहा, “हमें खेद है कि हम खुद को इस स्थिति में देख रहे हैं, लेकिन समझौते की धारा 13 बी के अनुरूप मेजबान देश के साथ जुड़ रहे हैं।”

प्रवक्ता ने संबंधित व्यक्ति की गोपनीयता और मामले की संवेदनशीलता के संदर्भ में कोई और विवरण देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका का फैसला अजीब है क्योंकि संबंधित स्टाफ सदस्य के लिए काम का अनुबंध 14 मार्च को समाप्त होने वाला था।

अमेरिका ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में रूसी स्थायी मिशन के 12 स्टाफ सदस्यों को निष्कासित करने की घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी स्थायी मिशन ने एक बयान में 12 रूसी राजनयिकों को ‘खुफिया गुर्गो’ के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने जासूसी गतिविधियों में शामिल होकर संयुक्त राज्य में निवास के अपने विशेषाधिकारों का दुरुपयोग किया है।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने सोमवार को अमेरिका के फैसले पर खेद जताया।

नेबेंजिया ने कहा कि “निष्कासन संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा उठाया गया एक शत्रुतापूर्ण कदम है और संयुक्त राष्ट्र-अमेरिकी मुख्यालय समझौते और वियना कन्वेंशन का एक और घोर उल्लंघन है।”

यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियानों के बीच रूस से 12 रूसी राजनयिकों और संयुक्त राष्ट्र के एक स्टाफ सदस्य को निष्कासित करने का अमेरिका का फैसला आया।

अन्य ख़बरें

ग्रीस के एथेंस में शास्त्रीय अध्ययन की दूसरी विश्व कांग्रेस का उद्घाटन

Newsdesk

मई 2026 में चीन की सीपीआई में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि

Newsdesk

ओमान तट के पास जहाज पर हमले की भारत ने की निंदा, 21 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, तीन अब भी लापता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading