October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उत्तराखंड में अगले दो दिन 5 जिलों की आफत बढ़ाएगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून, 2 मार्च (आईएएनएस)| मार्च का महीना शुरू हो गया है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक बनी हुई है। अगले दो दिन प्रदेश के प्रदेश के पांच जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां बारिश के साथ बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। 3500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, हालांकि चार मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। जिन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों की बात करें तो बुधवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इन दिनों उत्तराखंड में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं चटख धूप गर्मी का अहसास करा रही है, तो कहीं बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बरकरार है। बीते दिन गढ़वाल के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा। दिनभर चटख धूप खिली रही, हालांकि दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे धूप का असर कम हो गया। कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। उधर मैदानी जिलों में तापमान में इजाफा होने लगा है। अगले दो दिन मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment