September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

फैशन कोरियोग्राफर का बेटा अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार

बेंगलुरु, 5 मार्च (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने मशहूर फैशन कोरियोग्राफर प्रसाद बिदप्पा के बेटे एडम बिडप्पा को एक कन्नड़ अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजने और बेंगलुरु में उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इंदिरानगर पुलिस के अनुसार, उन्हें कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी से एडम बिडप्पा के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने की शिकायत मिली थी। हालांकि, पुलिस ने कहा, एडम बिडप्पा ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस ने कहा कि शिकायत में कहा गया है कि 25 फरवरी की रात 10 बजे से 12 बजे के बीच एडम बिडप्पा ने अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजे थे। अभिनेत्री ने पुलिस को एक व्हाट्सएप चैट का प्रूफ जमा किया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी ने अश्लील संदेश भेजे और चैट में उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके खिलाफ आईटी एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने एडम बिद्दप्पा को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इंदिरानगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading