September 17, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

शेयर बाजार: कच्चे तेल की मार से कीमतों में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी धड़ाम

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)| कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच सोमवार को शुरूआती सत्र में भारत के प्रमुख सूचकांक एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में भारी गिरावट आई।

खासतौर से, यूक्रेन संकट से सोमवार को ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।

इस प्रवृत्ति से मुद्रास्फीति की प्रवृत्ति और अंतत: मौद्रिक नीति के रुख में उलटफेर की उम्मीद है।

इसके अलावा, इसने भारतीय इक्विटी बाजार में एफआईआई की बिक्री में तेजी लाई है।

नतीजतन, सुबह 10 बजे सेंसेक्स अपने पिछले बंद से 2.79 फीसदी या 1,515.98 अंक नीचे 52,817.83 अंक पर था।

निफ्टी 2.83 फीसदी या 459.95 अंकों की गिरावट के साथ 15,785.40 अंक पर कारोबार कर रहा था।

कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, लिखिता चेपा ने कहा, “यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा जापोरिजिया परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर रूसी सेना के नियंत्रण की घोषणा के बाद बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोमवार को भारतीय बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई।”

“साल 2008 के बाद से शुरूआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 130 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर उठा। आज भू-राजनीतिक तनावों के बीच बाजार एक अंतर के साथ शुरू हुआ।”

अन्य ख़बरें

टाटा संस ने एन. चंद्रशेखरन के चेयरमैन के रूप में अगले 5 साल की पुनः नियुक्ति की पुष्टि की

Newsdesk

सेमीकॉन इंडिया के 5वें एडिशन का आगाज : पीएम मोदी बोले-भारत में बनी चिप दुनियाभर में पहुंच रही

Newsdesk

यूपीआई एमडीआर को लेकर ब्रोकर्स की चिंताओं की जांच करेगा सेबी: चेयरमैन तुहिन कांत पांडे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading