October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रिपब्लिक टीवी के पोल ऑफ पोल : भाजपा यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर में करेगी वापसी, आप जीतेगी पंजाब

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)| रिपब्लिक टीवी के पोल ऑफ पोल ने भविष्यवाणी की है कि भाजपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में सत्ता बरकरार रखेगी, जबकि गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना है और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत होगी। मतगणना 10 मार्च को होगी।

भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जीतने की भविष्यवाणी की गई है, जो लगातार दूसरी बार सत्ता में आकर 37 साल पुराने मिथक को तोड़ रही है। हालांकि समाजवादी पार्टी अपनी सीटों में इजाफा कर सकती है।

एग्जिट पोल के पोल ने अरविंद केजरीवाल की आप के लिए शानदार जीत की भविष्यवाणी की है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस पंजाब में प्रमुख विपक्ष के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

गोवा विधानसभा के लिए एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना के साथ भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच आमने-सामने की लड़ाई की भविष्यवाणी की है, जिसमें आप का खाता खुलने की संभावना है।

एग्जिट पोल के पूवार्नुमानों के मुताबिक, उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा, हालांकि, भगवा पार्टी को 37 सीटों और कांग्रेस को 30 सीटें मिलने की भविष्यवाणी के साथ थोड़ी बढ़त तय है।

मणिपुर में भाजपा के दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने की संभावना है। भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के साथ गठबंधन किया है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment