28.8 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

गुरुग्राम : पीएसओ ने खुद को गोली मारी, प्रेम प्रसंग की आशंका

गुरुग्राम, 8 मार्च (आईएएनएस)| गुरुग्राम सेक्टर-84 में सोमवार देर शाम एक व्यवसायी के 28 वर्षीय निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी रवि के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम स्थित एक व्यवसायी के पीएसओ के रूप में कार्यरत थे।

रवि द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मृतक का एकतरफा प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी।

खेरकी दौला पुलिस थाने के एसएचओ ने आईएएनएस को बताया, “इस कदम के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आगे की जांच जारी है।”

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री ने मिजोरम में सीमा सुरक्षा और कल्याण के लिए समन्वय पर दिया जोर

Newsdesk

झारखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने को लिए गए बड़े फैसले, सड़क हादसे में मुआवजा बढ़ाकर 4 लाख

Newsdesk

मिजोरम पुलिस ने फर्जी छुट्टी आदेश फैलाने के आरोप में एक शख्स को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading