September 7, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में 6.8 तीव्रता का भूंकप, सुनामी की चेतावनी नहीं

ZAGREB, March 22, 2020 (Xinhua) — Photo taken on March 22, 2020 shows debris after an earthquake on a street in Zagreb, capital of Croatia. An earthquake with a magnitude of 5.4 jolted Croatia at 05:24:03 GMT on Sunday, the U.S. Geological Survey said. The epicenter, with a depth of 10.0 km, was initially determined to be at 45.8972 degrees north latitude and 15.9662 degrees east longitude. (Marko Lukinic/Pixsell via Xinhua)

जकर्ता, 4 जून | इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 6.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया। मीटिरियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स एजेंसी ने इस बात की जानकारी देते हुआ कहा कि फिलहाल उसने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एजेंसी में ऑफिशयल इनचार्ज वाहयु कुर्नियावान के हवाले से कहा कि एजेंसी ने शुरुआत में रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता के भूकंप को लेकर चेताया। हालांकि, बाद में इसे कम कर के 6.8 का करार दिया।

अधिकारी ने आगे कहा, “दोपहर 3.49 बजे आए भूकंप का केंद्र पुलाऊ मरोटई जिले के उत्तर-पश्चिम दारुबा गांव से 89 किलोमीटर दूर और समुद्र तल के नीचे 112 किलोमीटर की गहराई में था।”

उन्होंने आगे कहा, “भूकंप के मद्देनजर हमने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है।”

गौरतलब है कि इंडोनेशिया ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ नाम के एक कमजोर भूकंप-प्रभावित क्षेत्र पर स्थित है। यही कारण है कि यह अक्सर भूकंप की चपेट में आ जाता है।

अन्य ख़बरें

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार,

Newsdesk

इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी अनाक क्राकाटोआ: उठा राख का गुबार, हवाई सेवाएं बाधित

Newsdesk

युवा पीढ़ी के साथ नई उड़ान भर रहा है 3,000 साल पुराना ली ब्रोकेड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading