July 28, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

केरल के मुद्दे पर बोले रोहित, हम जंगली हैं, क्या हम सीख नहीं रहे हैं?

Rohit Sharma raises bat. (File Photo)

मुंबई, 4 जून | भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा है कि केरल में गर्भवती हथनी की मौत के बारे में सुनकर वे काफी दुखी हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि किसी भी जानवर के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। रोहित ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “हम जंगली हैं, क्या हम सीख नहीं रहे हैं? केरल में जो उस हथनी के साथ हुआ वो दिल दुखाने वाला है। किसी भी जानवर के साथ इस तरह की वहशत नहीं की जाना चाहिए।”

27 मई को केरल के मल्लपुराम में 15 साल की गर्भवती हथनी एक बेहद गैरमानवीय घटना की शिकार हो गई। किसी इंसान ने उस हथनी को पटाखों से भरा अनानास दे दिया जो उसके मुंह में फट गया। इससे उसके मुंह और जीभ में गंभीर चोटों आईं। बाद में तीन दिन तक नदी में खड़े-खड़े उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद कई खिलाड़ियों- विराट कोहली, सायना नेहवाल, सुनील छेत्री ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में सख्त फिटनेस नियम लागू किए

Newsdesk

भारत और चीन तीन निर्धारित व्यापारिक मार्गों से सीमा व्यापार बहाली की दिशा में आगे बढ़ रहे: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

तीन महीने से भी कम समय में बंगाल में विकास को मिली नई रफ्तार’, अमित मालवीय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading