24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

गंभीर ने सुनिश्चित करते थे कि बेंच पर बैठे खिलाड़ी अकेला न महसूस करें : उथप्पा

Kolkata: Kolkata Knight Riders captain Gautam Gambhir and Mumbai Indians captain Rohit Sharma during an IPL match between Kolkata Knight Riders and Mumbai Indians at the Eden Gardens in Kolkata, on April 13, 2016.

नई दिल्ली, 4 जून | रोबिन उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे। गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता था और उथप्पा ने उसमें अहम रोल निभाया था। इस साल हालांकि उथप्पा राजस्थान रॉयल्स में आ गए हैं। उथप्पा ने कहा है कि गंभीर की कप्तानी की सबसे अच्छी बात यह थी कि वह खिलाड़ियों को खुलकर खेलने देते थे और सभी को एक परिवार के हिस्से के तौर पर महसूस कराते थे। उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कहा, “मुझे जो सबसे ज्यादा उनकी बात पसंद आई वह यह थी कि वह लोगों को खुलने देते और किसी के खेल में रोक-टोक नहीं करते थे। उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया था कि टीम में सुरक्षा की भावना रहे जो मुझे लगता है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट्स को जीतने के लिए काफी अहम है और यही सफल कप्तान करते हैं।”

उन्होंने कहा, “टूर्नामेंट जीतने के मेरे अनुभवों में मैंने देखा है कि सफल कप्तान खिलाड़ियों को खुलकर खेलने देते हैं और यह आश्वस्त करते हैं कि टीम में हर कोई सुरक्षित महूसस करे।”

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, “इसलिए वह उन खिलाड़ियों से भी लगातार बात करते रहते हैं जो खेल नहीं रहे होते। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको खिलाड़ियों को बांधने की जरूरत है। जो लोग नहीं खेल रहे होते वे भी टीम बनाने में बड़ा रोल निभाते हैं और टीम में सही ऊर्जा लेकर आते हैं। उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया कि वह बाहर बैठने वाले खिलाड़ियों के साथ अच्छा-खासा समय बिताएं, उनके साथ ट्रेनिंग करें, खाना खाएं, ताकि वे अकेला न महसूस करें।”

अन्य ख़बरें

दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान को 194 रन से मात देकर इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा, रॉबिन्सन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

Newsdesk

विमेंस टी20 एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा, ‘पावरप्ले’ में कभी न हुआ था ऐसा

Newsdesk

ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है: राजीव शुक्ला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading