October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता जारी : मेडिंस्की

मास्को, 15 मार्च (आईएएनएस)| रूस और यूक्रेन के बीच रोजाना बातचीत हो रही है। ये जानकारी रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेडिंस्की ने सोमवार को अपने टेलीग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, “यूक्रेन के साथ बातचीत हर दिन, सप्ताह में सात दिन, वीडियो कॉन्फ्रें स के जरिए हो रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो मीटिंग से समय बचता हैं।”

उन्होंने लिखा, “हम रूस के शांतिपूर्ण भविष्य के लिए (रूसी राष्ट्रपति) व्लादिमीर पुतिन द्वारा निर्धारित कार्यो को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की वार्ता इससे पहले सोमवार को वीडियो लिंक के जरिए हुई।

प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य, यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक के अनुसार, मंगलवार तक वार्ता तकनीकी वजह से रोक दी गई है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment