October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की पार्टी के तमाम नेताओं को चेतावनी

देहरादून, 15 मार्च (आईएएनएस)| उत्तराखंड में कांग्रेस को मिली हार के बाद नेताओं में चल रहे आरोप-प्रत्यारोपों को लेकर पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पार्टी नेताओं को हार के कारणों की समीक्षा से पहले सार्वजनिक रूप से बयानबाजी से परहेज करने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर इसे अनुशासनहीनता मानने की चेतावनी दी है।

प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार के बाद से नेताओं में एक दूसरे पर वार-पलटवार किए जा रहे हैं। मामला गंभीर होने पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने चुनाव हारी है, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। होली के बाद पार्टी की पराजय के कारणों की समीक्षा की जाएगी।”

प्रदेश प्रभारी ने कहा, ” पार्टी नेता इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर किसी तरह की टिप्पणियां करने के बजाय पार्टी के मंच पर ही अपनी बात रखें, अन्यथा पार्टी के विरोधियों को ही फायदा होगा। इस तरह के प्रयास पार्टी को लाभ के स्थान पर नुकसान देंगे।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस जनों ने पूरे मनोयोग से चुनाव अभियान में भाग लिया और पार्टी के मत प्रतिशत को बीते चुनाव की तुलना में बहुत ऊंचा पहुंचाया है। वर्ष 2017 में पार्टी को 33.5 प्रतिशत मत मिले थे, यह इस बार बढ़कर 37.91 प्रतिशत हो गए हैं। अफसोस यह है कि मत प्रतिशत तो बढ़ा, लेकिन उस अनुपात में सीटें नहीं बढ़ीं। यह पार्टी के लिए आत्म चिंतन का विषय है।”

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment