30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी मे सेना का जवान शहीद

श्रीनगर, 5 जून | जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से बगैर किसी उसकसावे के की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।

सेना ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय पक्ष ने जोरदार जवाब दिया।

सेना की ओर से एक बयान में कहा गया है, “शत्रु की गोलीबारी का हमारे सैनिकों ने जोरदार तरीके से जवाब दिया। इस घटना में हवलदार मथियाजगन पी. गंभीर रूप से घायल हो गए। सैनिक को सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।”

हवलदार मथियाजगन पी. तमिलनाडु में सलेम जिले की इडापडी तहसील के श्रीरंगई काडू गांव के रहने वाले थे।

बयान में कहा गया है, “हवलदार मथियाजगन पी. एक बहादुर, अत्यंत प्रेरित और एक समझादर सैनिक थे। कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा और सर्वोच्च कुर्बानी के लिए राष्ट्र उनका हमेशा ऋणी रहेगा।”

अन्य ख़बरें

संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Newsdesk

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading