सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

शिकागो में प्रदर्शन में 20,000 लोगों ने लिया हिस्सा

CHICAGO, June 2, 2020 (Xinhua) — Demonstrators take part in a protest in Uptown neighborhood of Chicago, the United States, June 1, 2020. Two people were shot dead and at least 60 were arrested as protests and looting continued in Chicago neighborhoods and suburbs on Monday in response to the police killing of George Floyd. (Photo by Chris Dilts/Xinhua)

शिकागो, 7 जून | जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय की मांग करते हुए शिकागो में करीब 20,000 लोगों ने ‘शिकागो मार्च ऑफ जस्टिस’ में हिस्सा लिया। निहत्थे अफ्रीकी-अमेरिकी शख्स जॉर्ज फ्लॉयड मिनियापोलिस में 25 मई को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, जिसके बाद से अमेरिका भर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को पश्चिम शिकागो के एक पार्क में एकत्र होकर अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

उन्होंने एक्टिविस्ट, कवियों और अन्य लोगों की बात सुनी, पुलिस की जवाबदेही तय करने और प्रणालीगत नस्लवाद को खत्म करने की मांग की।

उन्होंने हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ने की मांग की, साथ ही प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग भी की।

प्रदर्शनकारियों ने लेक शोर ड्राइव एक्सप्रेसवे की ओर मार्च किया।

जब मार्च एक्सप्रेसवे के ओवरपास से गुजरा, तो सड़क पर मौजूद वाहनों में सवार लोगों ने अपना समर्थन जाहिर किया।

विरोध प्रदर्शन और मार्च की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण थी।

पुलिस ने कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading