October 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

बायो सिक्योर वातावरण में सलाइवा के उपयोग से परेशानी नहीं होगी : पोलक

Shaun Pollock. (Photo: Twitter/cricketworldcup)

डरबन, 7 जून| दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक को लगता है कि कोविड-19 के बीच अगर क्रिकेट शुरू होता है और बायो सिक्योर वातावरण में खेला जाता है तो सलाइवा के उपयोग से कोई परेशानी नहीं होगी। आईसीसी की क्रिकेट समिति ने हाल ही में सलाइवा को बैन करने की सिफारिश की है लेकिन गेंद को चमकाने के लिए पसीने के उपयोग की मंजूरी दे दी है।

पोलक ने फॉलोइंग ऑन क्रिकेट पोडकास्ट पर कहा, “मुझे लगता है कि जो वातावरण बनाया जाएगा वो बबल की तरह होगा। लोगों की जांच की जाएगी, वह दो सप्ताह के कैम्प में जाएंगे जहां वे सिर्फ बैठेंगे और देखेंगे कि उनका शरीर किस तरह से बदलता है।”

उन्होंने कहा, “अगर वायरस के लक्षण नहीं होते हैं तो इसके बाद गेंद को चमकाने का मुद्दा नहीं रहता क्योंकि आप बबल में हो और जिससे भी संपर्क में आओगे उसे वायरस नहीं होगा। इसलिए आप सामान्य प्रक्रिया में खेल सकते हो।”

वेस्टइंडीज अगले महीने बायो सिक्योर वातावरण में इंग्लैंड का दौरा करेगी और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

पोलक ने कहा, “मुझे लगता है कि दर्शक भी नहीं होंगे इसिलए वे लोग जितनी भी जगह जाएंगे वो साफ की गई होगी और उस पर स्प्रे किया जाएगा।”

अन्य ख़बरें

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

Leave a Comment