July 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अच्छे दिखने के लिए सितारे हमेशा दबाव में रहते हैं : उर्वशी रौतेला

Actress and former beauty queen Urvashi Rautela, who has turned 26 on Tuesday, says her birthday should be a holiday. Urvashi on Monday night took to Instagram, where she shared a racy photograph of herself.

मुंबई, 8 जून | मिस यूनिवर्स 2015 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इस बात से सहमत हैं कि सभी सितारे – चाहे वो पुरुष हों या महिला, हमेशा अच्छे दिखने के लिए दबाव में रहते हैं।

उर्वशी ने आईएएनएस को बताया, “जब आप एक अभिनेता, एक स्टार होते हैं तो आपको फिट दिखना पड़ता है। सितारे हमेशा अच्छे दिखने के लिए दबाव में रहते हैं केवल महिला सितारे ही नहीं बल्कि पुरुष भी।”

इंस्टाग्राम पर 2.63 करोड़ (26.3 मिलियन) और ट्विटर पर 631.2 हजार फॉलोअर्स वाली अभिनेत्री ने कहा, “यह दबाव मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से बचने के लिए है।”

2013 में ‘सिंह साब द ग्रेट’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली रौतेला ने यह भी कहा कि डिजिटल मीडिया के नए युग में, आपको प्रेरणादायक दिखने के लिए और नकारात्मक टिप्पणी देने वाले लोगों से बचने के लिए प्रस्तुतिकरण पर ध्यान देना होगा।

काम को लेकर बात करें तो उर्वशी वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोला भी हैं।

अन्य ख़बरें

यादों में वसुंधरा ताई: छोटी उम्र की चाह… आगे चलकर बनीं हिंदुस्तानी संगीत की पहचान

Newsdesk

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा

Newsdesk

‘आदर्श कुटुंबम’ के स्वर्णा किरदार से मिला दर्शकों का परिचय, श्रीनिधि शेट्टी का दिखा नया अंदाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading