October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मप्र में सड़क हादसों को रोकने की कवायद

इंदौर, 30 मार्च (आईएएनएस)| सड़क दुर्घटनाएं हर किसी के लिए चिंता का कारण हैं, सरकार और प्रशासन भी इसको लेकर परेशान रहता है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश में इन दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस टेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के एडीजी जी जनार्दन ने बताया है कि सुगम यातायात के लिये सड़कों को सुरक्षित बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये सड़क सुरक्षा से संबंधित नोडल एजेंसियों के अधिकारियों को मेनिट से समन्वय कर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एडीजी जनार्दन ने बताया कि मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (मेनिट) से समन्वय कर नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है, इसकी शुरुआत निदेशक मेनिट डॉ. एन.एस. रघुवंशी और एडीजी विजय कटारिया की उपस्थिति में हुई। प्रो. विनय मोहन दास और प्रो. योगेश गर्ग ने नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये मेनिट के प्रो. राहुल तिवारी ने प्रशिक्षण कोर्स डिजाइन किया है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment